फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   इंडोर स्टेडिइंडोर स्टेडियम के लिए हटेंगी 40 अस्थायी दुकानें

इंडोर स्टेडियम के लिए हटेंगी 40 अस्थायी दुकानें

Fri, 15 Mar 2019 10:23 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Fri, 15 Mar 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
इंडोर स्टेडिइंडोर स्टेडियम के लिए हटेंगी 40 अस्थायी दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। ढालपुर स्थित खेल मैदान के साथ बनी नगर परिषद की पार्किंग के पास सजी 40 अस्थायी दुकानों की मार्किट को हटाने की प्रक्रिया नगर परिषद ने शुरू कर दी है। इंडोर स्टेडियम के निर्माण के चलते इन दुकानों को हटाया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद कुल्लू ने 31 मार्च तक सभी को अपनी-अपनी दुकानों को हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देश का पालन न करने पर दुकानों को जबरन खाली करवाया जाएगा।

दूसरी तरफ नगर परिषद की चिंता भी बढ़ गई है कि इन दुकानदारों को कहां बसाया जाएगा। जगह की कमी के चलते पिछले साल से इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य लटका हुआ है। इससे शहर के खेल प्रेमियों में निराशा है। अब 1.70 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इंडोर स्टेडियम के लिए निर्माण को लोनिवि ने भी नगर परिषद कुल्लू पर दबाव बना दिया है और निर्माण के लिए सामग्री मौके पर पहुुंचना शुरू हो गई है। क्षेत्रीय अस्पताल के साथ ढालपुर क्रिकेट मैदान के एक छोर पर खेल विभाग की ओर से बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। इसका शिलान्यास तीन साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया है। स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया खेल विभाग की ओर से पूरी करने के बाद डेढ़ साल पहले लोनिवि ने इसके टेंडर भी जारी किए हैं। लेकिन यहां सजी अस्थायी मार्किट के कारण इसका निर्माण लटका हुआ है। नगर परिषद कुल्लू ने यहां दुकान लगाने वाले लोगों को कई बार उठने के निर्देश दिए। लेकिन जगह न मिलने की वजह से यह लोग नहीं गए। उधर, लोनिवि कुल्लू के सहायक अभियंता विनय हाजरी ने कहा कि काम डेढ़ सालों से लटका है। नगर परिषद दुकानों को नहीं हटा रही है। उधर, नगर परिषद कुल्लू के सहायक अभियंता तेजा सिंह ठाकुर ने कहा कि नगर परिषद ने अस्थायी दुकानदारों को 31 मार्च तक खाली करने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed