{"_id":"5c447fcebdec22121f02fa0b","slug":"101547993038-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं रात को जला रहे कूड़ा, कहीं पार्क में डंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं रात को जला रहे कूड़ा, कहीं पार्क में डंप
विज्ञापन
पार्क में गंदगी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भुंतर (कुल्लू)। स्वच्छता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हो चुके कुल्लू जिला के शहर पिछले कई दिनों से गंदगी से भरे हैं। कुल्लू व भुंतर शहर में हर तरफ गंदगी के ढेर लगे हैं। लेकिन शहर में पसरी गंदगी को साफ करने के लिए नगर परिषद कुल्लू और भुंतर नगर पंचायत पूरी तरह से विफल हो गई हैं। इसके अलावा कई जगह रात को कूड़ा जलाया जा रहा है।
जिला के प्रमुख द्वार भुंतर के एकमात्र पार्क को नगर पंचायत ने डंपिंग साइट बना दिया है। यह पार्क भुंतर में पर्यटकों, बुजुर्गों और बच्चों के लिए दिन में आराम करने को बनाया गया था। लेकिन अब इसमें अब कचरे के ढेर लगे हैं। पार्क में अवैज्ञानिक तरीके से डंप किए जा रहे कचरे से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुल्लू शहर में भी यही हाल बना हुआ है। नगर परिषद के सभी वार्डों में कचरे के ढेर लगे हैं। डंपिंग की जगह न मिलने के कारण अब रात के अंधेरे में कचरे को जलाया भी जा रहा है। कचरे से उठती बदबू से आसपास के ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शहरवासी राजेश कुमार, रोहित, चेतन चौहान और नंद किशोर ने कहा कि जिला कुल्लू को स्वच्छता के क्षेत्र में पुरस्कार मिला है। लेकिन जिस तरह के हालात कुल्लू और भुंतर में बने हैं, उससे कुल्लू शहर की सुंदरता पर ग्रहण लग रहा है। प्रशासन को इस समस्या का जल्द ही कोई हल निकालना चाहिए। अन्यथा गर्मियों में कई बीमारियां फैलने का डर है। उधर, नगर पंचायत भुंतर के प्रधान करन ठाकुर ने कहा कि कोई डंपिंग साइट न होने की वजह से शहर का कूड़ा भुंतर के पार्क में रखा गया है। नई डंपिंग साइट का विकल्प तलाशा जा रहा है।