{"_id":"5c3354d3bdec2256b61c2bca","slug":"101546867923-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल पाइप जाम, नहीं मिल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल पाइप जाम, नहीं मिल रहा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सैंज (कुल्लूू)। घाटी की शांघड़ पंचायत सहित अन्य इलाकों में कड़के की ठंड से पेयजल पाइप जाम हो गए हैं। पेयजल पाइपें जाम होने से लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। करीब दो किलोमीटर दूर से पानी ढोकर उन्हें गुजारा करना पड़ रहा है। पानी के पाइप जाम होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई है।
ग्रामीण नीलम कुमार, शेर सिंह, हरिदास, तेजा सिंह, डाबेराम, चुनी लाल ने कहा है कि टडोरा, धारा पटाहरा, गोष्ठी आदि गांवों में अधिक समस्या आ रही है। पिछले चार-पांच दिनों से गांव के नलों में पानी की बूंद नहीं टपक रही है। बर्फ व कड़ाके की ठंड से पेयजल पाइपों में पानी जम जाने से लोगों को यह परेशानी आई है। प्यास बुझाने के लिए लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों का सहारा लेना पड़ रहा है। मवेशियों को पानी पिलाने के लिए बर्फ को पिघलाना पड़ रहा है। घरेलू कामकाज के लिए भी पेयजल की समस्या पेश आ रही है। ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों को पेयजल की समस्या से अवगत करवाया है। इसके बावजूद ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इसे लेकर ग्रामीणों में आईपीएच विभाग के प्रति रोष है। ग्रामीणों ने मांग की कि जल्द ही पेयजल की समस्या को हल किया जाए। उधर, इस संबंध में आईपीएच विभाग के एसडीओ लारजी अश्विनी कुमार ने कहा है कि मामला उनके ध्यान में नहीं है। जल्द ही कर्मचारियों को मौके पर भेजा जाएगा।