फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कसोल में किया नेचर पार्क का उद्घाटन

कसोल में किया नेचर पार्क का उद्घाटन

Mon, 31 Dec 2018 07:03 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Mon, 31 Dec 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
कसोल में किया नेचर पार्क का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जरी (कुल्लू)। वन, परिवहन, युवा सेवाएं व खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सोमवार को कसोल में वन विभाग के नेचर पार्क का उद्घाटन किया। वन मंत्री ने बताया कि इस नेचर पार्क पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। लगभग डेढ़ हेक्टेयर भूमि पर विकसित किए गए नेचर पार्क में देश-विदेश के पर्यटकों के मनोरंजन के लिए कई सुविधाएं मिलेंगी।

कहा कि विश्व पर्यटन मानचित्र पर कसोल जैसे छोटे से गांव ने भी अपनी अलग पहचान बनाई है। लेकिन यहां आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को मनोरंजन व परिजनों के साथ पल बिताने के लिए एक खुली जगह उपलब्ध नहीं थी। पर्यटकों को अच्छी व खुली जगह उपलब्ध करवाने तथा पार्वती नदी के किनारे खाली पड़ी जमीन के सदुपयोग के मद्देनजर वन विभाग ने यहां एक अच्छा नेचर पार्क विकसित करने का निर्णय लिया। गोविंद सिंह ने बताया कि इस पार्क में खूबसूरत गेट के साथ पिकनिक स्पॉट व पार्टी एरिया, सर्किट ट्रेल, प्लाजा, एंफीथिएटर, कैंपिंग साइट, बच्चों के लिए अलग कार्नर और मनोरंजन के लिए अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि मणिकर्ण घाटी में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग व्यापक कदम उठा रहा है। इससे पहले वन मंत्री का स्वागत करते हुए पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने मणिकर्ण घाटी में करवाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। वन विभाग के प्रधान मुख्य अरण्यपाल अजय शर्मा ने भी गोविंद सिंह ठाकुर का स्वागत किया तथा विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। मणिकर्ण वैली होटल एसोसिएशन की ओर से भी वन मंत्री का स्वागत किया गया। उद्घाटन समारोह में कुल्लू वृत्त के अरण्यपाल अनिल शर्मा, पार्वती वन मंडल के डीएफओ डॉ. कृपाशंकर, जिला परिषद सदस्य टेक चंद, स्थानीय पंचायत प्रधान शांता देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed