फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मधुमेह, उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए विशेष ओपीडी

मधुमेह, उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए विशेष ओपीडी

Tue, 04 Dec 2018 06:55 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
मधुमेह, उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए विशेष ओपीडी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। मधुमेह और उच्च रक्तचाप की बीमारी से जूझने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। कुल्लू समेत सीमांत जिलों के क्षेत्रों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने वाले क्षेत्रीय अस्पताल में अब मधुमेह और उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए विशेष ओपीडी शुरू की जाएगी। सप्ताह के हर शुक्रवार को मधुमेह और उच्च रक्तचाप से ग्रस्त लोगों का उपचार भी किया जाएगा। ओपीडी शुरू होने से सैकड़ों मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य विभाग की मानें तो वर्तमान में खानपान व बदलती जीवनशैली के चलते मधुमेह के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। उच्च रक्तचाप के मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। अस्पताल में मधुमेह व उच्च रक्तचाप के रोगियों की संख्या को देखते हुए अब अस्पताल प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है। यहां पर शुक्रवार के दिन अलग से मधुमेह व उच्च रक्तचाप के मरीजों को देखा जाए। इसमें उपचार के साथ मरीजों को उचित खान-पान के बारे में भी परामर्श दिया जाएगा। यह सुविधा मिलने से अब लोगों को निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल प्रबंधन की ओर से शुरू की जा रही इस ओपीडी को लेकर घाटीवासियों ने राहत की सांस ली है। गौर रहे कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में डायलिसिस, कीमोथेरेपी आदि सुविधाएं पहले मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मधुमेह, उच्च रक्तचाप के मरीजों को हर शुक्रवार देखा जाएगा। इसके लिए अलग से ओपीडी लगेगी। मधुमेह व उच्च रक्तचाप के मरीज इसका लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सुशील चंद्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed