{"_id":"5c052fd9bdec22419e1f48c7","slug":"101543843801-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूडीआईडी कार्ड के लिए करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूडीआईडी कार्ड के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
Updated Mon, 03 Dec 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस के उपलक्ष्य पर मौहल नेचर पार्क में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में एडीएम अक्षय सूद ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने जिले के सभी दिव्यांगों से अपील की है कि वे इसी माह नजदीकी लोकमित्र केंद्र में जाकर अपने आधार कार्ड, फोटो, हस्ताक्षर, विकलांगता प्रमाणपत्र व अन्य आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करवाकर यूडीआईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।
केंद्र सरकार ने सभी दिव्यांगों को ऑनलाइन यूडीआईडी कार्ड जारी करने का निर्णय लिया है। इस कार्ड से दिव्यांगों को बहुत सुविधा होगी तथा वे विभिन्न योजनाओं का लाभ आसानी से उठा सकेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से सर्वशिक्षा अभियान, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, नेहरू युवा केंद्र, स्वास्थ्य विभाग, जिला रेडक्रॉस सोसायटी, नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड्स, नवचेतना, एमआर हॉस्टल क्लाथ, कार सेवा दल, हैंडीमांचल और अन्य संस्थाओं के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीएम ने कहा कि दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा में शामिल करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए तीन दिसंबर को विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस के रूप में मनाया जाता है। दिव्यांगजनों ने आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इससे पहले जिला कल्याण अधिकारी समीर ने एडीएम अन्य अतिथियों तथा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। समारोह के दौरान विभिन्न संस्थानों के दिव्यांग विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी प्रतिभागी दिव्यांग बच्चों को सव शिक्षा अभियान और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से उपहार दिए गए। स्वास्थ्य विभाग ने जांच शिविर लगाया, जबकि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने दिव्यांगों का मार्गदर्शन किया तथा उनके यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज प्राप्त किए। कार्यक्रम में सर्वशिक्षा अभियान के जिला परियोजना अधिकारी डॉ. चांद किशोर, नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक डॉ. लाल सिंह, डाइट के शिक्षक चमन लाल, अन्य शिक्षक, नैब संस्था की शालिनी वत्स किमटा, नवचेतना के शेरू राम, कार सेवा दल के मनदीप सिंह, एमआर हॉस्टल क्लाथ की संचालिका अनीता ठाकुर और अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।