फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बिल जमा न करने पर कटेंगे

बिल जमा न करने पर कटेंगे

Fri, 20 Jul 2018 07:31 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
बिल जमा न करने पर कटेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। आईपीएच विभाग ने जिला मुख्यालय कुल्लू और शहर के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र के करीब 280 लोगों को पानी और सीवरेज संबंधी नोटिस भेजे हैं। विभाग ने इन लोगों को एक हफ्ते के भीतर बिल की अदायगी करने के निर्देश दिए हैं। ये उपभोक्ता छह माह से बिल जमा नहीं कर रहे हैं और विभाग का करीब साढ़े पांच लाख रुपये फंसा हुआ है। अब आईपीएच महकमे ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर शिकंजा कस दिया है।

आईपीएच विभाग ने इससे पहले भी नोटिस दिए थे। लेकिन अब विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए इन लोगों को सात दिनों में बिल जमा करने को कहा है। महकमे ने शहर के उपभोक्ताओं को पानी और सीवरेज, ग्रामीण इलाकों के लोगों को सिर्फ पेयजल संबंधी नोटिस दिए हैं। बल जमा न करने पर विभाग पेयजल के साथ सीवरेज का कनेक्शन भी काट देगा। यह चेतावनी विभाग ने उपभोक्ताओं को दिए नोटिस में दी है। उधर, आईपीएच विभाग कुल्लू के अधिशाषी अभियंता केआर कुल्लवी ने कहा कि विभाग हर बार पानी व सीवरेज का बिल न देने वाले उपभोक्ताओं को नोटिस देता है। लेकिन इन लोगों ने छह माह से बिल का भुगतान नहीं किया था। शहर के साथ क्षेत्र में ग्रामीण लोगों की संख्या अधिक है। शहर में करीब 100 और ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 180 उपभोक्ता डिफाल्टर हैं। उन्होंने कहा कि तय समय के भीतर बिल जमा नहीं किए तो इन लोगों को कनेक्शनों का काट दिया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed