{"_id":"5b15429d4f1c1b254d8b4a14","slug":"101528119965-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलानियों से गुलजार हुई पर्यटन नगरी मनाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलानियों से गुलजार हुई पर्यटन नगरी मनाली
Updated Mon, 04 Jun 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैलानियों से गुलजार हुई पर्यटन नगरी मनाली
वीक एंड पर पहुंच रहे तीन हजार पर्यटक वाहन
मनाली के पर्यटन कारोबारी भीड़ देखकर गदगद
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में हर दिन सैलानियों की संख्या में काफी इजाफा हो रहा है। रोजाना डेढ़ से दो हजार पर्यटक वाहन मनाली पहुंच रहे हैं। वहीं वीक एंड पर यह आंकड़ा तीन हजार तक पहुंच रहा है। मनाली और इसके साथ लगते पर्यटन स्थल इन दिनों पर्यटकों से गुलजार हैं। वहीं सैलानियों के जमावड़े को देख मनाली के पर्यटन कारोबारी गदगद हैं। मौजूदा समय में मनाली के अधिकतर होटल पैक चल रहे हैं।
जानकारी के अनुसार 19 मई को 1410, 20 को 1462 पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे। 26 मई को 1902, 27 को 1799 वाहनों में सैकड़ों पर्यटक मनाली पहुंचे। 2 जून को 2130, 3 जून को 2090 वाहन मनाली पहुंचे हैं। दो महीने मनाली के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। देश के विभिन्न भागों से सैलानी आराम के पल गुजारने और गर्मी से निजात के लिए पर्यटन स्थल मनाली का रुख कर रहे हैं। पर्यटन नगरी में सैलानियों का यह जमावड़ा मानसून आने तक चला रहेगा।
इस संबंध में मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ती जा रही है। इसके निजात पाने के लिए सैलानियों ने मनाली का रुख किया है। दो महीने तक पर्यटन सीजन में मनाली पूरी तरह पैक है वीक एंड में सैलानी और अधिक संख्या में मनाली पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
इधर पर्यटन उपनिदेशक वीर सिंह नेगी ने कहा कि मनाली इन दिनों सैलानियों की पसंदीदा सैरगाह बन गई है। शिमला और धर्मशाला में पानी की किल्लत के चलते सैलानियों ने मनाली की और रुख कर दिया है। मनाली पूरी तरह सैलानियों से पैक है।