{"_id":"5ae482994f1c1b58098b6cbe","slug":"101524925081-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटाधार में 22.19 बीघा से छुड़ाया अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटाधार में 22.19 बीघा से छुड़ाया अवैध कब्जा
Updated Sat, 28 Apr 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटाधार में 22.19 बीघा
से छुड़ाया अवैध कब्जा
वन विभाग ने 80 सेब के पेड़ों पर चलाई आरी
राजस्व विभाग और वन विभाग की कार्रवाई हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। वन विभाग ने फिर से वन भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों को शिकंजा कस दिया है। शनिवार को जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी के कोटाधार में वन विभाग ने राजस्व विभाग के साथ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति की ओर से 22.19 बीघा जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया है। वन विभाग की सख्ती से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है।
इस संबंध में डीएफओ कुल्लू डॉ नीरज चड्ढा ने कहा कि वन विभाग ने अवैध कब्जे से 80 पड़ों पर आरी चलाई है। वहीं अभी भी पेड़ों को काटने का कार्य जारी है। आरओ बलदेव शर्मा, बीओ दविंद्र भंडारी, वन रक्षक धनवंत सिंह, परमजीत, तारा चंद तथा राजस्व विभाग के कानूनगो दयाल सिंह, पटवारी सुशील और ओम प्रकाश ने यह कार्रवाई की है। हाईकोर्ट के सख्त आदेशों के बाद वन विभाग ने भी कार्रवाई तेज कर दी है। इसके लिए प्रदेश हाईकोर्ट ने वन विभाग को सख्ती से अवैध कब्जों को हटाने को कहा गया। पांच बीघा से अधिक कब्जों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। वन भूमि पर कब्जा करना वाले लोगों से स्वयं ही कब्जा हटाने को कहा है अन्यथा वन विभाग किसी को नहीं बख्शेगा। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।