{"_id":"5ab3b3a14f1c1bbb758b707b","slug":"101521726369-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनजातीय क्षेत्र के डिपुओं में मिलेंगे 50 फीसदी गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनजातीय क्षेत्र के डिपुओं में मिलेंगे 50 फीसदी गेहूं
Updated Thu, 22 Mar 2018 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल स्पीति, चंबा जिले के पांगी भरमौर सहित किन्नौर के सरकारी राशन डिपुओं में अब आटे के साथ 50 फीसदी गेहूं भी मिलेगा। कृषि, आईटी एवं जनजातीय विकास मंत्री रामलाल मारकंडा ने उदयपुर में यह घोषणा की है।
उन्होंने कहा कि अब इन इलाकों के किसानों ने काफी लंबे अरसे से गेहूं की फसल को बीजना बंद कर दिया है। लोगों की मांग रही है कि सरकारी राशन के डिपुओं में गेहूं की उपलब्धता की जाए। इस पर उन्होंने सहमति जताते हुए सरकारी डिपुओं में मिलने वाले आटे के साथ 50 फीसदी गेहूं देने का एलान किया है। मारकंडा ने कहा कि कारगा में मार्केट यार्ड बनाए जाने पर अंतिम मुहर लगा दी गई है। तीन अन्य अस्थायी मार्केट यार्ड खोले जाने पर भी विचार चल रहा है। लाहौल घाटी में टमाटर, लहसुन, प्याज की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे यहां की कृषि को एक नई दिशा मिलेगी। हालांकि, डिपुओं में पहले भी गेहूं की सप्लाई आती है, जिसे बीपीएल परिवार के लोगों को दिया जाता था। अब जनजातीय क्षेत्र के हर परिवार को आटे के साथ 50 फीसदी गेहूं भी दिया जाएगा। लोगों की अन्य सिंचाई योजनाओं की मांग पर कृषि मंत्री ने कहा कि सोलर इरीगेशन ड्रिप स्कीमों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसमें 90 फीसदी सब्सिडी का प्रावधान है। कृषि मंत्री की घोषणाओं का लाहौल घाटी की जनता ने स्वागत किया है।