{"_id":"5a9e9bac4f1c1b3f658b6365","slug":"101520343980-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौल में रसोई गैस की सप्लाई न होने गृहणियां परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौल में रसोई गैस की सप्लाई न होने गृहणियां परेशान
Updated Tue, 06 Mar 2018 09:10 PM IST
विज्ञापन
gas
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी में रसोई गैस की सप्लाई ठप पड़ी हुई है। बर्फबारी के करीब तीन माह से अधिक समय से रसोई गैस की सप्लाई नहीं होने से अब कई घरों में इसकी किल्लत हो गई है। इसको लेकर लाहौल-स्पीति जिला परिषद के चेयरमैन रमेश रूवालवा ने संबंधित विभाग और उपायुक्त लाहौल-स्पीति से जल्द घाटी में रसोई गैस की सप्लाई करने की मांग की है। वहीं गृहणियों की शिकायत है कि घरों में रसोई गैस के खत्म होने पर उन्हें खाना बनाने के लिए तंदूर का ही सहारा लेना पड़ रहा है।
महिलाओं का कहना है कि कुछ दिन बाद घाटी में कृषि कार्य शुरू हो जाएंगे तो ऐसे में उन्हें खाना पकाने में मुश्किलें ओर बढ़ जाएंगी। घाटी के समूचे महत्वपूर्ण मार्ग यातायात के लिए बहाल हैं ऐसे में लोगों की मांग को नजर अंदाज करना विभाग व जिला प्रशासन की लापरवाही होगी। लाहौल घाटी के सड़कें यातायात के लिए बहाल है ऐसे में रसोई गैस की सप्लाई की जानी चाहिए।
इस संबंध में गृहिणी सुमनलता, मीरा देवी, अंजना तथा प्रेम प्यारी के अनुसार उनके घरों में तीन माह पहले सप्लाई रसोई गैस खत्म हो गई है। विभाग को अब इसकी आपूर्ति करनी चाहिए। उपायुक्त लाहौल-स्पीति अश्वनी कुमार चौधरी ने बताया कि इस सिलसिले संबंधित विभाग से बात करके लोगों को पेश आ रही समस्या को दूर किया जाएगा। उधर, कृषि मंत्री डॉ राम लाल मारकंडा ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि जनता की समस्याओं को तत्काल दूर किया जाए। उन्होंने विभागीय लापरवाही का बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।