फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   भुंतर में ब्यास पर 1.33 करोड़ से बनेगा आरसीसी पुल

भुंतर में ब्यास पर 1.33 करोड़ से बनेगा आरसीसी पुल

Sat, 11 Nov 2017 09:34 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
भुंतर में ब्यास पर 1.33 करोड़ से बनेगा आरसीसी पुल
निर्माण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। भुंतर में ब्यास नदी पर जल्द ही डबल लेन आरसीसी पुल का निर्माण किया जाएगा। 1.33 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का निर्माण कार्य छह माह के भीतर पूरा होगा। ऐसे में वाहनों की आवाजाही के लिए भुंतर में विकल्प के तौर पर पुराने बैली ब्रिज की जगह अब नए बैली ब्रिज का काम शुरू हो गया है। शनिवार सुबह से यहां पुराने पुल को उखाड़ने का काम जारी हो गया है। ऐसे में अब अगले एक माह तक यहां से वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाएगी। हालांकि जिला प्रशासन ने पुल निर्माण के चलते ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया है। नया बैली ब्रिज पुराने पुल की मुकाबले अधिक लंबा होगा। पुराने पुल की लंबाई जहां 110 फुट थी तो वहीं नया पुल 133 फुट लंबा होगा। बैली ब्रिज का स्ट्रक्चर भुंतर पहुंच गया है। पुल के बनते यहां आरसीसी पुल का निर्माण भी आरंभ होगा। इसी पुल के निर्माण से ही भुंतर में नये बैली ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे अथॉरिटी के सहायक अभियंता अनिल राणा ने कहा कि शनिवार सुबह से बैली ब्रिज का निर्माण आरंभ कर दिया है। उन्होंने पुल के पूरा होते ही आरसीसी पुल का भी निर्माण शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छह माह तक वाहनों की आवाजाही बंद न रहे ऐसे में वैकल्पिक तौर पर बैली पुल को तैयार किया जाएगा। आरसीसी पुल बनते ही इस बैली ब्रिज को हटाया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, जिला प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही को सुचारू रखने के लिए यातायात में बदलाव किया गया। इस दौरान मणिकर्ण और मनाली से मंडी की ओर जाने वाले छोटे वाहन पारला भुंतर, जरड़, रूआड़ू और बजौरा पुल होते हुए बजौरा की ओर निकलेंगे। मनाली से मंडी की ओर जाने वाले वोल्वो बसें और अन्य बसें रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक भूतनाथ पुल से कुल्लू शहर में प्रवेश करके सरवरी बस स्टैंड, ढालपुर और मौहल होते हुए भुंतर पहुंचेंगी। मंडी से मनाली की ओर जाने वाली वोल्वों बसों व अन्य बसों के लिए भी यही रूट व समय निर्धारित किया गया है। सभी भारी मालवाहक वाहन रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ही कुल्लू शहर से गुजर सकेंगे तथा सामान लोड-अनलोड कर सकते हैं। उपायुक्त कुल्लू युनूस ने बताया कि यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए भुंतर चौक से रामशिला के गैमन पुल तक नो पार्किंग जोन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed