फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu Five kg 933 grams of hashish seized from three youths in Kullu arrested and interrogation continues

Kullu News: कुल्लू में तीन युवकों से पकड़ी 5 किलो 933 ग्राम चरस, गिरफ्तार कर पूछताछ जारी

Tue, 18 Nov 2025 03:37 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 18 Nov 2025 03:37 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में तीन मामलों में करीब छह किलो चरस बरामद की गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चरस तस्करी को लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Kullu Five kg 933 grams of hashish seized from three youths in Kullu arrested and interrogation continues
चरस (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जिला पुलिस ने एनडीपीएस के तीन मामलों में करीब छह किलो चरस बरामद की है। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पहला मामला भुंतर पुलिस थाना की एक टीम ने बजौरा फोरलेन पुल के नीचे नाकाबंदी के दौरान सुरेंद्र परमार (32 वर्ष) निवासी गांव जमद डाकघर पलाच तहसील बंजार जिला कुल्लू के कब्जा से पांच किलो 148 ग्राम चरस बरामद की है। 

विज्ञापन


दूसरा मामला भी भुंतर थाना के तहत पुलिस ने गश्त के दौरान त्रेहन चौक के समीप ओम प्रकाश (28) निवासी मझान तहसील सैज जिला कुल्लू के कब्जा से 550 ग्राम चरस पकड़ी है।
विज्ञापन


तीसरा मामला मनाली थाना में सामने आया और पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक होटल के पास तनुज (22) गांव ओडीधार डाकघर कोठी तहसील आनी जिला कुल्लू के कब्जा से 235.700 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल ने कहा कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चरस तस्करी को लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed