फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kerala tourist suddenly dies in Himachal visit Manikaran with three friends Ashwin PT Suresh

Himachal Pradesh: केरल के सैलानी की हिमाचल में अचानक मौत, तीन दोस्तों के साथ आया था मणिकर्ण घूमने; जानें

Tue, 18 Feb 2025 07:17 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 18 Feb 2025 07:17 PM IST
सार

तीन दोस्तों के साथ मणिकर्ण घूमने आए केरल के एक सैलानी की हिमाचल के कटागला के एक होम स्टे में मौत हो गई। मृतक छात्र अश्विन पीटी सुरेश केरल के मल्लापुरम जिले के पलामनदम गांव का रहने वाला था। 
 

विज्ञापन
Kerala tourist suddenly dies in Himachal visit Manikaran with three friends Ashwin PT Suresh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

जिला कुल्लू की पार्वती घाटी में केरल के एक छात्र की अचानक मौत हो गई। छात्र अपने तीन दोस्तों के साथ मणिकर्ण में घूमने आया था। घटना के बाद मणिकर्ण पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 15 फरवरी को केरल के एक कॉलेज के चार छात्र मणिकर्ण घूमने आए। वह कटागला के एक होम स्टे में रुके थे। रात को चारों ने खाना खाया और सो गए। 16 फरवरी को सुबह जब तीन छात्र सोकर उठे, तो उनका साथी अश्विन पीटी सुरेश बिस्तर पर अचेत पड़ा हुआ था। साथियों ने उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा। इसके बाद उन्होंने उसे जरी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक छात्र अश्विन पीटी सुरेश केरल के मल्लापुरम जिले के पलामनदम गांव का रहने वाला था। पुलिस ने दोस्तों के बयान भी दर्ज किए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि युवक की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के अनुरोध पर उनके हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed