{"_id":"678e5b5ef96101fa990b1254","slug":"kccb-loan-scam-yudh-chand-bains-questioned-for-six-hours-out-on-interim-bail-till-january-24-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"KCCB Loan Scam: 20 करोड़ लोन धोखाधड़ी मामले में आरोपी बैंस से छह घंटे पूछताछ, 24 जनवरी तक अंतरिम जमानत पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
KCCB Loan Scam: 20 करोड़ लोन धोखाधड़ी मामले में आरोपी बैंस से छह घंटे पूछताछ, 24 जनवरी तक अंतरिम जमानत पर
Tue, 21 Jan 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 21 Jan 2025 05:00 AM IST
सार
सोमवार को 11 बजे बैंस को विजिलेंस कार्यालय शिमला बुलाया गया। शाम के छह बजे तक पूछताछ चलती रही। बैंस 24 जनवरी तक अंतरिम जमानत पर है।
विज्ञापन
आरोपी युद्ध चंद बैंस
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
20 करोड़ रुपये की लोन धोखाधड़ी मामले में आरोपी युद्ध चंद बैंस से विजिलेंस कार्यालय में छह घंटे पूछताछ हुई। सोमवार को 11 बजे बैंस को विजिलेंस कार्यालय शिमला बुलाया गया। शाम के छह बजे तक पूछताछ चलती रही। मामले से जुड़े कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड (केसीसीबी) के अधिकारियों के पहले ही बयान दर्ज कर लिए गए हैं। अब बैंस के बयानों को दर्ज किया जा रहा है। बैंक के अधिकारियों और बैंस को मंगलवार को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया है। बैंस 24 जनवरी तक अंतरिम जमानत पर है।
विज्ञापन
अभी बैंक अधिकारियों और बैंस से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। इसके बाद सभी को इकट्ठे बैठाकर पूछताछ की जानी है। लोन धोखाधड़ी मामले में संलिप्त सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर 20 करोड़ रुपये का फर्जी तरीके से लोन लेने और धोखाधड़ी करने के आरोप में विजिलेंस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
मैसर्स हिमालय स्नो विलेज और होटल लेक पैलेस के मालिक युद्ध चंद बैंस पर आरोप है कि उसने बैंक स्टाफ से मिलीभगत कर फर्जी तरीके से लोन ले लिया। वहीं, बैंक अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने अपनी स्वयं की ऋण नीतियों के साथ-साथ भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और नाबार्ड के दिशा-निर्देशों की भी अवहेलना की।
विज्ञापन