फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kargil Vijay Diwas 2025 It took 25 years to name school after martyr anant ram bharada village shimla

Kargil Vijay Diwas 2025 : बलिदानी अनंत राम के नाम से स्कूल का करने नामकरण में लगे 25 साल

Sat, 26 Jul 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 26 Jul 2025 05:00 AM IST
सार

Kargil Vijay Diwas 2025 : जिला शिमला के बलिदानी अनंत राम ने महज 23 वर्ष की आयु में कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था, लेकिन उनके नाम पर भराड़ा उच्च विद्यालय का नामकरण करने में सरकार को 25 साल का लंबा समय लग गया। जानें पूरी कहानी...

विज्ञापन
Kargil Vijay Diwas 2025  It took 25 years to name school after martyr anant ram bharada village shimla
कारगिल विजय दिवस/बलिदानी अनंत राम - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उपमंडल सुन्नी के भराड़ा गांव के 18 ग्रेनेडियर के अनंत राम ने महज 23 वर्ष की आयु में कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था, लेकिन उनके नाम पर भराड़ा उच्च विद्यालय का नामकरण करने में सरकार को 25 साल का लंबा समय लग गया। उनके चचेरे भाई पूर्ण सिंह ने बताया कि तत्कालीन सरकार ने भराड़ा के उच्च विद्यालय का नाम बलिदानी के नाम पर करने की घोषणा की थी, लेकिन 25 वर्षों तक यह घोषणा पूरी नहीं हो पाई। तीन महीने पहले भराड़ा उच्च विद्यालय का नाम बलिदानी अनंत राम राजकीय उच्च विद्यालय रखा गया है। बलिदानी के नाम पर स्कूल का नामकरण होने से परिवार को संतोष है लेकिन घोषणा को इतना लंबा समय लगने पर रोष भी है। उन्होंने बताया कि बलिदानी अनंत राम 20 वर्ष की आयु में सेना में भर्ती हुए और तीन वर्षों तक सेवाएं देने के बाद देश की रक्षा करते हुए वह बलिदान हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed