फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Youth swallows poisonous substance, dies during treatment in Tanda

Kangra News: युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, टांडा में उपचार के दौरान मौत

Sat, 06 Jun 2026 07:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 06 Jun 2026 07:58 AM IST
विज्ञापन
Youth swallows poisonous substance, dies during treatment in Tanda
रैत (कांगड़ा)। राजोल मेला मैदान में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान शुक्रवार तड़के युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान विक्रम पुत्र गुलजार सिंह निवासी लदवाड़ा, तहसील शाहपुर के रूप में हुई है। परिजनों और पुलिस के अनुसार, विक्रम ने राजोल मेला मैदान में कोई जहरीली दवा या पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे गंभीर अवस्था में टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया, जहां शुक्रवार रात करीब 12:45 बजे उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

चूंकि घटनास्थल गगल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है, इसलिए शाहपुर थाना पुलिस ने इस मामले की सूचना गगल पुलिस को सौंप दी है। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल के शव गृह में रखा गया है। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पुलिस जांच के बाद ही चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed