फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Youth killed by stabbing after argument, ex-serviceman arrested

पूर्व सैनिक ने छुरा घोंप कर की व्यक्ति की हत्या

Sat, 09 Jul 2022 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Youth killed by stabbing after argument, ex-serviceman arrested
राजा का तालाब (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत क्षेत्र तलाड़ा में वीरवार रात मीट-मछली की दुकान पर आपसी बहसबाजी में छुरा घोंपकर गारन निवासी युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान ओंकार उर्फ सोनी के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, बताया जा रहा है कि पैसे के लेनदेन के चलते यह मामला सामने आया है ।
विज्ञापन

चंद्र कुमार निवासी गारन डाकघर गुरियाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह तलाड़ा में मछली और अंडे फ्राई करने की दुकान करता है। वीरवार रात लगभग 9:30 बजे मिंटू, रघु, ओंकार उर्फ सोनी व प्रताप नाम के चार लोग उसकी दुकान पर आए। उन्होंने अंडे फ्राई करने के लिए कहा। इस दौरान वह अपने साथ लाई शराब को पीने लगे। आरोप लगाया कि इसी बीच कुलवीर सिंह उर्फ फौजी गांव धनेटी चरुड़ियां तहसील फतेहपुर उसकी दुकान पर आया और ओंकार सिंह को गालियां देने लगा। उनकी बहस शुरू हो गई। बहसबाजी के दौरान कुलवीर सिंह ने अपनी जेब से एक छुरा निकाला और ओंकार सिंह के पेट में घोंप दिया, जिससे ओंकार सिंह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद कुलदीप सिंह वहां से भाग गया। सभी ने मिलकर ओंकार सिंह को राजा का तालाब के निजी अस्पताल में पहुंचाया। वह कुछ ही समय के बाद ओंकार की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस थाना नूरपुर की टीम ने मौके पर पहुंचकर धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसी बीच पुलिस ने आरोपी कुलवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसपी नूरपुर सुरिंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed