{"_id":"66e4c502f7bae75d51094bd7","slug":"youth-from-ludaryal-of-nadaun-drowned-in-beas-river-kangra-news-c-399-1-sml1046-195296-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ब्यास नदी में डूबा नादौन के लुदरयाल का युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ब्यास नदी में डूबा नादौन के लुदरयाल का युवक
Sat, 14 Sep 2024 04:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 14 Sep 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना ज्वालामुखी के तहत शुक्रवार को एक युवक के ब्यास नदी में डूबने का समाचार प्राप्त हुआ है। युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ और पुलिस थाना की टीम जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार अभय कुमार (32) पुत्र संजीव कुमार निवासी लुदरयाल, फतेहपुर, तहसील नादौन, जिला हमीरपुर कटोई नामक स्थान पर नदी में नहाने उतरा। इस दौरान वह तेज बहाव में बह गया।
इसके बाद थाना ज्वालामुखी से टीम सब इंस्पेक्टर नाजर सिंह के नेतृत्व में पहुंची और एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। हालांकि अंधेरा होने के कारण टीमों ने सर्च अभियान बंद किया गया है। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया है कि पुलिस युवक की तलाश में जुटी है। शनिवार को भी इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। संवाद