{"_id":"618c11d5afee9d746c37bc4d","slug":"youth-dies-in-bullet-and-water-tanker-collision-kangra-news-sml389839226","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट और पानी के टैंकर की टक्कर में बुलेट सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलेट और पानी के टैंकर की टक्कर में बुलेट सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा का तालाब (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर की रैहन चौकी के खेहर में तलवाड़ा-जसूर रोड पर बुधवार शाम को वाटर टैंकर और बुलेट की टक्कर में छत्तर निवासी 21 वर्षीय बुलेट सवार युवा अभिषेक सतुवालिया पुत्र बलवंत सिंह की दर्दनाक मौत हो गई।
जबकि बुलेट के पीछे बैठे चचेरे भाई अभय को हल्की चोटें आईं। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम राजा का तालाब की तरफ से रैहन की तरफ अपने चचेरे भाई अभय के साथ जा रहे युवा अभिषेक की बुलेट की खेहर के पास पानी के टैंकर से भिड़ंत हो गई।
इससे बुलेट सवार युवक अभिषेक सुतवालिया की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक अभिषेक लवली यूनिवर्सिटी जालंधर में पढ़ाई कर रहा था और चचेरे भाई की शादी के लिए घर आया हुआ था। वहीं वीरवार को इसी सिलसिले में अपने लिए कपड़ों की खरीदारी के लिए गया हुआ था। इसी बीच वापसी पर हादसा हो गया। टक्कर की आवाज को सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। लोगों ने तत्काल बुलेट सवार युवा अभिषेक सुतवालिया को उठाने की कोशिश की, लेकिन अभिषेक उठ नहीं पाया।
विज्ञापन
इसी बीच घटना की सूचना मिलने के उपरांत पुलिस चौकी रैहन के एसआई नरेश कुमार टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। टीम ने टैंकर और बुलेट को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अभिषेक सुतवालिया के शव को कब्जे में ले लिया है। अभिषेक अपने पीछे एक बड़ी बहन और माता-पिता छोड़ गया है। डीएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया है।