फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Youth Congress President Abhishek Anand joins BJP in Dharamshala

Kangra News: धर्मशाला में युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक आनंद भाजपा में शामिल

Tue, 28 Apr 2026 05:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 05:42 AM IST
विज्ञापन
Youth Congress President Abhishek Anand joins BJP in Dharamshala
धर्मशाला में भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व मनोनीत पार्षद अ​भिषेक शेखू को भाजपा का पटका
धर्मशाला। नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों से ठीक पहले धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुआ है। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष एवं नगर निगम के पूर्व मनोनीत पार्षद अभिषेक आनंद (शेखू) ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। सोमवार को उन्होंने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के घर पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

अभिषेक आनंद का पार्टी में स्वागत करते हुए विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों के प्रति युवाओं के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि अभिषेक के अनुभव और ऊर्जा से भाजपा संगठन को नई मजबूती मिलेगी और धर्मशाला के विकास कार्यों में तेजी आएगी।
विज्ञापन

सुधीर शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा युवाओं को नेतृत्व का सशक्त मंच प्रदान करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। अभिषेक आनंद का भाजपा में जाना कांग्रेस के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय राजनीति के जानकारों का मानना है कि चुनावों के इस दौर में एक सक्रिय युवा नेता का पार्टी छोड़ना कांग्रेस के समीकरण बिगाड़ सकता है। अभिषेक आनंद ने भाजपा की कार्यशैली पर भरोसा जताते हुए विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का संकल्प लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed