{"_id":"694a8d145638e9e7b6007f96","slug":"years-of-waiting-are-over-dadasiba-tehsil-gets-a-permanent-building-kangra-news-c-95-1-kng1002-212254-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: वर्षों का इंतजार खत्म, डाडासीबा तहसील को मिला स्थायी भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: वर्षों का इंतजार खत्म, डाडासीबा तहसील को मिला स्थायी भवन
Wed, 24 Dec 2025 06:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 24 Dec 2025 06:07 AM IST
विज्ञापन
डाडासीबा (कांगड़ा)। वर्षों से अस्थायी और सीमित संसाधनों में संचालित हो रही डाडासीबा तहसील को मंगलवार को अपना स्थायी भवन मिल गया। सरकारी कॉलेज के समीप करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित संयुक्त कार्यालय भवन से अब तहसील कार्यालय का विधिवत संचालन शुरू हो गया है।
नए भवन का लोकार्पण पूर्व कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने किया। कार्यालय में पूजन के उपरांत जैसे ही कार्य आरंभ हुआ, क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। संयुक्त कार्यालय भवन में पहले से ही डीएसपी कार्यालय का संचालन किया जा रहा है। तहसील और पुलिस प्रशासन के एक ही परिसर में स्थापित होने से डाडासीबा को पूर्ण प्रशासनिक केंद्र का दर्जा मिल गया है।
अब लोगों को प्रमाण पत्र, इंतकाल, जमाबंदी, शिकायतों और पुलिस से जुड़े मामलों के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। प्रशासनिक समन्वय बढ़ने से मामलों का निपटारा तेज, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले तहसील कार्यालय प्राथमिक स्कूल की इमारत में संचालित किया जा रहा था। संवाद