{"_id":"6ac954b64e8dddf170070f9b","slug":"work-worth-rs-78-crores-in-progress-in-shahpur-kewal-pathania-kangra-news-c-95-1-kng1005-260453-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहपुर में 78 करोड़ के कार्य जारी : केवल पठानिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहपुर में 78 करोड़ के कार्य जारी : केवल पठानिया
Sat, 10 Oct 2026 02:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
रैत (कांगड़ा)। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के तहत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति को लेकर विश्राम गृह शाहपुर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने की। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे करने के निर्देश दिए।
विधायक ने बताया कि क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से लगभग 78 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। इनमें भवनों के निर्माण पर करीब 22 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत लगभग 26 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण जारी है। इसके अलावा नाबार्ड पोषित परियोजनाएं भी चल रही हैं।
उन्होंने बताया कि धारकंडी क्षेत्र की चार सड़कों की डीपीआर स्वीकृति के लिए भेजी गई है। विधायक ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। अधिकारी मौके पर जाकर नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करें।