फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Women perform bhajan-kirtan in PHC Tiara

तियारा अस्पताल में महिलाएं ने ढोलक-चिमटे बजाकर किया भजन कीर्तन।

Fri, 19 Mar 2021 12:31 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Women perform bhajan-kirtan in PHC Tiara
गगल के समीप पीएचसी को सीएचसी बनाने के लिए भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : Kangra
गगल (कांगड़ा)। पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) तियारा को सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) बनाने की मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी अस्पताल में मूलभूत सुविधाएं न मिलने से खफा ग्रामीणों ने वीरवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जिला परिषद सदस्य जोगिंदर सिंह पंकु की अगुवाई में ग्रामीण अस्पताल परिसर में पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं समेत प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने ढोलक-चिमटे बजाकर भजन कीर्तन किया और सरकार व मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के साथ भूख हड़ताल पर बैठे पंचायत तियारा के पूर्व प्रधान ओम प्रकाश, पंचायत ढुगीयारी के उपप्रधान रजनीश, तियारा पंचायत के उपप्रधान अशोक कुमार आदि के समर्थन में ग्रामीणों ने अस्पताल में धरना भी दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने 13 महीने पहले तकीपुर में इस पीएचसी को सीएचसी का दर्जा देने की घोषणा की थी। सीएम की यह घोषणा अभी तक पूरी नहीं हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि तकनीकी स्टाफ के अभाव में अस्पताल की एक्स रे मशीन धूल फांक रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी अंजना कुमारी, सुमन देवी, कमला देवी, शारदा देवी, उत्तरा देवी, सरोज देवी, राजकुमारी, सीमा देवी, सुदेश कुमारी बीना देवी, मीना देवी, पवना देवी, मधुबाला, कुशला देवी, दुनी चंद ,प्रीतम सिंह आदि ने बताया कि सात दिनों के भीतर तियारा पीएचसी का दर्जा नहीं बढ़ाया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने अस्पताल में स्टाफ की कमी दूर कर एंबुलेंस सुविधा भी उपलब्ध कराने की मांग की। धरना प्रदर्शन में तियारा और आसपास के गांव ढुगीयारी, बढ़ियाड़ा, बैदी, समीरपुर, बल्ला, देहरिया के ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed