फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Woman arrested for cheating in the name of sending abroad

विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले में महिला गिरफ्तार

Mon, 13 Jun 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Woman arrested for cheating in the name of sending abroad
लंबागांव (कांगड़ा )। जयसिंहपुर क्षेत्र के दो युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले में शनिवार को गिरफ्तार किए एक आरोपी के बाद अब पुलिस ने इस मामले में एक महिला को भी सोमवार को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी महिला की पहचान जोगिंद्र कौर (32) पुत्री राज सिंह गांव बपरोर डाकघर शंभू तहसील राजपुरा जिला पटियाला (पंजाब ) के रूप में हुई है। इस मामले में जयसिंहपुर क्षेत्र के दो युवाओं ने मार्च, 2022 को लंबागांव थाने में विदेश भेजने के नाम पर 2:60 लाख की ठगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को आरोपी युवक सुमीर कुमार पुत्र सुरेश कुमार गांव हेब डाकघर थुरल को जयसिंहपुर क्षेत्र के टंबर गांव में दबोचा था और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उसे अब 14 जून तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। अब सोमवार को लंबागांव पुलिस ने ठगी के इस मामले में संलिप्त महिला को भी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने उक्त महिला के खाते में पैसे डलवाए थे। बताया गया है कि आरोपी सुमीर ने दो शादियां की हुई हैं। एक शादी इसने हिमाचल में की है और एक पंजाब में की है। मामले में संलिप्त जो महिला पकड़ी गई है, आरोपी सुमीर की इसके साथ भी वर्ष 2019 में शादी की हुई है। लंबागांव पुलिस के एसएचओ राम सिंह ने बताया कि अभी इस ठगी के मामले और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इस ठगी के मामले और जो भी लोग होंगे, वे भी अब शीघ्र ही सलाखों के पीछे होंगे। गिरफ्तार महिला को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की पुष्टि डीएसपी बीडी भाटिया ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed