{"_id":"6845e2ab23cbe2e45204f0ec","slug":"with-the-organization-being-strong-work-will-be-done-on-environmental-protection-and-drug-prevention-neeraj-kangra-news-c-95-1-kng1004-180407-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन मजबूती के साथ पर्यावरण संरक्षण और नशा निवारण पर होगा काम : नीरज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन मजबूती के साथ पर्यावरण संरक्षण और नशा निवारण पर होगा काम : नीरज
Mon, 09 Jun 2025 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। बटवाल वेलफेयर एसोसिएशन संगठन को मजबूती के लिए काम तेज करेगी। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे। साथ ही प्रदेश भर में नशा निवारण पर काम होगा और हर गांव-शहर में जनजागरण का काम किया जाएगा। धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश बटवाल वेलफेयर एसोसिएशन की आयोजित बैठक में एसोसिएशन प्रधान नीरज कुमार ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में नशा समाज को खोखला कर रहा है, इसलिए सभी की साझी जिम्मेदारी बनती है कि समाज हित में नशा निवारण के लिए काम किया जाए। पर्यावरण संरक्षण के लिए बरसात में पूरे प्रदेश में पौधरोपण के साथ पौधा संरक्षण अभियान चलाया जाएगा। बटवाल कल्याण बोर्ड के गठन सहित अन्य समस्याओं और मांगों को लेकर प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलेगा। बैठक में प्रस्ताव पारित किया कि जितने भी समन्वयक एसोसिएशन ने अलग-अलग क्षेत्रों में बनाए हैं, वे सभी अपने क्षेत्रों में बैठकें करेंगे और रिपोर्ट को प्रधान और महासचिव को जुलाई के पहले सप्ताह तक प्रेषित करेंगे। सभी समन्वयकों को जून माह तक बैठकें करना जरूरी है।
बैठक में संस्था के वार्षिक सेमिनार, कार्यशाला पर चर्चा के साथ-साथ वार्षिक कैलेंडर बनाने पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा जनकल्याण के लिए संस्था का साहित्य भी तैयार करने पर चर्चा हुई। खेलकूद गतिविधियों के साथ आत्मरक्षा गुर सिखाने, रक्तदाताओं की सूची पुस्तक तैयार करने और आगामी बैठक सितंबर में आयोजित करने का निर्णय लिया। इस दौरान महासचिव राजेश कुमार, संयुक्त सचिव तकदीर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र जोगी और सुरेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
संस्था ने खीर, फल और मीठे जल की लगाई छबील
बटवाल फाउंडेशन खनियारा की ओर से क्षेत्र में खीर, फल और मीठे जल की छबील भी लगाई। अध्यक्ष ने कहा कि संस्था की ओर से हर वर्ष यह आयोजन किया जाएगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजिंद्र जोगी ने बताया कि इस दौरान सदस्यों की ओर से साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने इस दौरान सहयोग दिया।