फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Winter session: Special wards to be set up in Tanda and Dharamshala hospitals

शीत सत्र : टांडा और धर्मशाला अस्पताल में बनेंगे विशेष वार्ड

Thu, 20 Nov 2025 01:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Winter session: Special wards to be set up in Tanda and Dharamshala hospitals
धर्मशाला। तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में 26 नवंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सत्र के दौरान डॉक्टरों की टीम के साथ दो एंबुलेंस तैनात रहेंगी। इसमें एक एंबुलेंस विधानसभा परिसर और एक जोरावर स्टेडियम में तैनात रहेगी। इनका आपातकालीन सेवाओं में इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा धर्मशाला के क्षेत्रीय अस्पताल और टांडा मेडिकल कॉलेज में दो-दो वीवीआईपी कमरों (स्पेशल वार्ड) की व्यवस्था भी रहेगी। जिला प्रशासन की ओर से सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विधानसभा परिसर में एक महिला और एक पुरुष चिकित्सक के साथ अन्य स्टाफ भी मौजूद रहेगा। जरूरत पड़ने पर वहां आने वाले लोगों को चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी। अगर स्थिति बिगड़ती है तो 108 एंबुलेंस के माध्यम से मरीज को टांडा या धर्मशाला अस्पताल पहुंचाया जाएगा। विधानसभा परिसर के लिए चिकित्सकों की टीम धर्मशाला अस्पताल से मुहैया करवाई जाएगी। अस्पताल प्रशासन को जिला चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आदेश जारी किए हैं। धर्मशाला के तपोवन में 26 नवंबर से पांच दिसंबर तक विधानसभा का शीत सत्र चलेगा। 25 नवंबर को मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, मंत्रियों सहित विधायक धर्मशाला पहुंच जाएंगे। धर्मशाला अस्पताल में विधानसभा सत्र के दौरान वीवीआईपी के लिए दो विशेष कमरों को तैयार किया गया है। इसमें विशेष मेडिकल सुविधाओं का इंतजाम भी किया गया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. राजेश सूद ने कहा कि विधानसभा सत्र के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दो एंबुलेंस और स्पेशल वार्ड की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed