फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   When I didn't get enough budget, I raised the money myself and built the bridge

Kangra News: पर्याप्त बजट न मिला तो खुद पैसे जुटा बना दी पुलिया

Sat, 29 Mar 2025 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 29 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
When I didn't get enough budget, I raised the money myself and built the bridge
नूरपुर विकास खंड की पंदरेहड़ पंचायत के ठाना गांव के ग्रामीणों की ओर से बनाई पुलिया का उद्धाटन कर - फोटो : सांसद जियाउर्रहमान बर्क
नूरपुर (कांगड़ा)। सरकारी बजट के अभाव के चलते नूरपुर विकास खंड की पंदरेहड़ पंचायत के ठाना गांव के बाशिंदों ने खुद पुलिया का निर्माण कर दिया। इस पुलिस का उद्घाटन 80 वर्षीय बुजुर्ग संसार सिंह ने रिबन काटकर किया। पुलिया के निर्माण के लिए सरकारी धनराशि 1.90 लाख रुपये स्वीकृत की गई थी, जो पर्याप्त नहीं थी। ग्रामीणों ने श्रमदान और फंड जुटाकर करीब साढ़े चार लाख रुपये से इस पुलिया का निर्माण करवाया। इस पुलिया के निर्माण से कई परिवारों के लिए घर तक रास्ता खुल गया। बरसात में नाले में पानी का बहाव अधिक होने से परिवार को आवाजाही में मुश्किल होती थी। एक दस वर्षीय बच्चे की जान भी इसी नाले में बहने से चली गई थी। इसी के चलते ग्रामीणों ने पुलिया बनाने की ठानी, जिसका निर्माण अब पूरा हो चुका है। इसमें पंचायत प्रधान और उपप्रधान का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन


इस पुलिया के निर्माण ने यह सिद्ध कर दिया कि सरकारी योजनाओं के लिए मिलने वाले अधूरे बजट के साथ अगर सभी के सहयोग से कोई कार्य किया जाए तो कोई भी प्रोजेक्ट हो उसे पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन


-सिकंदर राणा, उपप्रधान।

नूरपुर विकास खंड की पंदरेहड़ पंचायत के ठाना गांव के ग्रामीणों की ओर से बनाई पुलिया का उद्धाटन कर

नूरपुर विकास खंड की पंदरेहड़ पंचायत के ठाना गांव के ग्रामीणों की ओर से बनाई पुलिया का उद्धाटन कर- फोटो : सांसद जियाउर्रहमान बर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed