{"_id":"612fcfb58ebc3ebeb825b615","slug":"when-asked-to-party-in-the-panchayat-house-he-was-beaten-up-kangra-news-sml382384030","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत घर में पार्टी करने के लिए पुछा तो जेई ने कर दी मजदूर की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत घर में पार्टी करने के लिए पुछा तो जेई ने कर दी मजदूर की पिटाई
विज्ञापन
पुलिस चौकी चढियार के एएसआई सुख देव गांववासियों को समझाते हुए।
- फोटो : Kangra
चढ़ियार (कांगड़ा)। पुलिस चौकी चढ़ियार की छेक पंचायत के गांव छोटी डोली स्थित कार्यालय में मंगलवार की शाम को मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव छोटी डोली निवासी सुभाष चंद पुत्र रसीला राम ने बताया कि वह शाम को जब अपने काम से घर वापस जा रहा था तो आराम करने के लिए पंचायत घर के पास बैठ गया।
इस दौरान देखा कि पंचायत घर के सभा कक्ष में पार्टी चल रही थी तो उसने मजाक में ही पंचायत प्रधान अशोक कुमार को पूछ लिया कि आज क्या यहां पर पार्टी चल रही है। इस पर पंचायत प्रधान ने कहा कि अब हम लोग घर जाने वाले ही हैं।
इतने में भी अंदर से पंचायत के कनिष्ठ अभियंता संजय कुमार बाहर आया और कहने लगा कि तुन कौन हो। उसके बाद वहीं पर वार्ड पंच बजीर चंद और पंचायत का चौकीदार भी पहुंच गया। उन लोगों ने कहा कि यहां पर आ जाओ। उसका आरोप है कि जब वह वहां गया और वार्ड पंच बजीर चंद ने जकड़कर पकड़ लिया और कनिष्ठ अभियंता संजय कुमार मारने लगा। उस समय वहां पर पंचायत प्रधान अशोक कुमार, वार्ड पंच विधि चंद, हेम राज और किशोरी लाल मौजूद थे। सुभाष ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। इसी को लेकर गांव के लोग बुधवार को पंचायत घर के बाहर इकट्ठे हो गए और घटना के विरोध में हंगामा किया । वहीं मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। उसके बाद बीडीसी के वाइस चेयरमैन विजय कुमार और स्थानीय नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। वहीं इस बारे में चढ़ियार पुलिस चौकी के प्रभारी सुखराम ने बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आगामी कार्रवाई जारी है।