फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   weather

पंजाहड़ा गांव में कोरोना के एक साथ 29 मामले

Mon, 17 Aug 2020 12:18 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
weather
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के नूरपुर उपमंडल में रविवार को कोरोना का विस्फोट हुआ है। रविवार देर रात नूरपुर के पंजाहड़ा गांव में कोरोना के एक साथ 29 मामले आए हैं। वहीं चार लोग नूरपुर के मठोली, पक्का टियाला और ठोरा गांव के चार लोग और ज्वाली के बाड़ा गांव का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। एक साथ
विज्ञापन

34 मामले आने से स्थानीय लोगों में भय और सामुदायिक संक्रमण फैलने का खतरा है। एक साथ 34 मामले आने से जिला प्रशासन व स्वस्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इन सभी लोगों को कोविड केयर सेंटरों में भेजने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं उस क्षेत्र के अन्य लोगों के सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
विज्ञापन

रविवार देर रात आए 34 मामलों में 12 वर्ष से लेकर 82 वर्षीय तक की महिला बुजुर्ग भी शामिल है। वहीं इनमें से पांच लोग 60 साल की आयु के ऊपर के हैं और पांच बच्चे 20 वर्ष की आयु से कम के हैं। जिला प्रशासन व स्वस्थ्य विभाग इन लोगों को कोविड केयर सेंटरों में भेजने में लगा हुआ है और साथ ही संपर्क में आए अन्य लोगों की जांच करने के लिए तैयारी कर रहा है। डीसी कांगड़ा ने मामले की पुष्टि की है। रविवार को जिला कांगड़ा में पहली बार कोरोना के कुल 39 मामले सामने आए हैं। अब जिला कांगड़ा में कोरोना का सामुदायिक संक्रमण फैलना शुरू हो गया है, जो कि कांगड़ा के लोगों के लिए एक बुरी खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed