{"_id":"6abebcd687e5ae7abf0b52c2","slug":"weak-mobile-network-halts-cylinder-deliveries-kangra-news-c-95-1-kng1046-259019-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कमजोर मोबाइल नेटवर्क ने रोकी सिलिंडरों की डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कमजोर मोबाइल नेटवर्क ने रोकी सिलिंडरों की डिलीवरी
Fri, 02 Oct 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत दरोगनू के सुकेड़ी द्रोवी, मियाट वार्ड में मोबाइल नेटवर्क न होने से गैस सिलेंडर की
नगरी (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत दरोगनू के सुकेड़ी, द्रोवी और मियाट वार्डों में लंबे समय से गहराया मोबाइल नेटवर्क संकट अब ग्रामीणों की रसोई पर भारी पड़ने लगा है। नेटवर्क न होने के चलते इंडेन गैस सिलिंडर की डिलीवरी के समय आने वाला अनिवार्य वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) उपभोक्ताओं के फोन पर नहीं पहुंच रहा जिससे कई परिवारों को समय पर रसोई गैस नहीं मिल पा रही है।
ग्रामीणों हेमराज, सुभद्रा देवी, गुरुदेव ठाकुर, आकाशदीप, कोपल, रीनू और रिशु ने बताया कि बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक की व्यवस्था ओटीपी आधारित है। सिग्नल न मिलने से पुष्टि संदेश तक नहीं आते और डिलीवरी के वक्त ओटीपी न दे पाने पर ग्रामीणों को बिना सिलिंडर लौटना पड़ रहा है।
नेटवर्क की तलाश में लोगों को ऊंचे स्थानों और पेड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन व गैस एजेंसी से मांग की है कि नेटवर्क सुधरने तक मैनुअल रजिस्टर से डिलीवरी की छूट दी जाए, साथ ही दूरसंचार कंपनियों से जल्द मजबूत कनेक्टिविटी बहाल करने की गुहार लगाई है।