{"_id":"6670b12a27b60b71f90e4994","slug":"we-will-unite-and-support-whoever-gets-the-ticket-block-congress-kangra-news-c-95-1-ssml1020-137760-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिसे टिकट मिलेगा, एकजुट होकर उसका करेंगे समर्थन : ब्लॉक कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिसे टिकट मिलेगा, एकजुट होकर उसका करेंगे समर्थन : ब्लॉक कांग्रेस
Tue, 18 Jun 2024 03:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 18 Jun 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देहरा की विशेष बैठक सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पिंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में डॉ. राजेश शर्मा और हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन नरदेव कंवर भी उपस्थित रहे। बैठक में सभी ने एकमत से प्रस्ताव पारित किया कि देहरा में कांग्रेस हाईकमान जिस भी कार्यकर्ता को टिकट देगी, उसकी जीत के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर उसकी जीत के लिए कार्य करेंगे।
मैंने खुद को कभी टिकट का दावेदार नहीं बताया : नरदेव कंवर
नरदेव कंवर ने बैठक के दौरान कहा कि मैं पिछले 15 माह से देहरा में कांग्रेस पार्टी का काम कर रहा हूं, लेकिन मैंने खुद को कभी टिकट का दावेदार नहीं बताया। यदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुझे टिकट का दावेदार माना है तो मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। पार्टी जिसे भी देहरा में टिकट देगी, सभी उसके साथ चलकर सीट को कांग्रेस की झोली में डालेंगे। बैठक की जानकारी देते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुष्पिंद्र ठाकुर ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया है कि कांग्रेस देहरा में जिसे भी टिकट देगी पूरी ब्लॉक कार्यकारिणी और कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस कैंडिडेट की जीत सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि देहरा में चुनाव पूर्व विधायक का थोपा हुआ है। जनता पूर्व विधायक से इस्तीफा देने का कारण पूछ रही है। जनता सवाल पूछ रही है कि पांच वर्ष के लिए चुने विधायक को 15 माह में ही इस्तीफा देने की क्या नौबत आ गई। उन्होंने कहा कि जनता पूर्व विधायक के खिलाफ रोष है जिसका जवाब जनता उपचुनाव में देगी।
पूर्व अध्यक्ष ने कार्यकारिणी भंग करने पर जताया रोष
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय चौधरी ने रोष जताते हुए कहा कि मुझे दुख इस बात का नहीं है कि मुझे ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया, लेकिन पूरी कार्यकारिणी भंग कर दी गई। उन्होंने कहा कि वे पिछले एक वर्ष से पार्टी की मजबूती के लिए कार्य कर रहे थे, जिसके चलते ही लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर की बढ़त को कम करने में देहरा में कांग्रेस कामयाब हुई है।
विज्ञापन
टिकट मांगना पार्टी के हर कार्यकर्ता का अधिकार : डॉ. राजेश शर्मा
देहरा से टिकट के डॉ. राजेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को 19 हजार से ऊपर मत मिले थे। व्यक्ति को वोट चुनाव चिह्न और चेहरे पर मिलते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए कि कभी एक पार्टी से चुनाव और कभी दूसरी पार्टी से। डॉ. राजेश ने कहा कि टिकट मांगना पार्टी के हर कार्यकर्ता का अधिकार है। मैंने पिछला चुनाव देहरा से लड़ा है, इसलिए मेरा नाम भी पैनल में है।
सीएम की पत्नी को टिकट देने की मांग मिलकर करते तो अच्छा होता
डॉ. राजेश ने कहा कि बाहरी नेता देहरा में आकर मीडिया के माध्यम से सीएम की पत्नी को टिकट देने की मांग कर रहे हैं जबकि इस बारे ब्लॉक अध्यक्ष को ही सीएम से मिलकर कार्यकर्ताओं की बात रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मीडिया के सामने ऐसी बातें करने से पार्टी को नुकसान होता है।