{"_id":"6859af2ba5a6e2ee3c036155","slug":"water-power-department-woke-up-as-soon-as-rain-started-repair-work-started-kangra-news-c-95-1-kng1037-182798-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बारिश शुरू होते ही जागा जल शक्ति विभाग, मरम्मत कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बारिश शुरू होते ही जागा जल शक्ति विभाग, मरम्मत कार्य शुरू
Tue, 24 Jun 2025 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा। मानसून शुरू हाेते ही कांगड़ा शहर में जल शक्ति विभाग का विंग भी जाग गया और क्षतिग्रस्त सीवरेज चैंबराें की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। नगर परिषद ने शहर में सीवरेज सुविधा वर्ष 2016 में दी थी, तबसे लेकर आज यह व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त नहीं हाे पाई है। शहर में बरसात के समय अधिकतर चैंबर बंद रहते हैं और पाइपों के लीक होने से गंदा पानी सड़क पर बहता है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों काे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अधिकतर चैंबर या ताे सड़क से लगभग छह इंच ऊपर हैं या फिर छह इंच नीचे, जाे कि हादसाें का कारण भी बन रहे हैं।अब विभाग के काम शुरू करने पर लोगों को राहत मिलेगी।
शहर में जहां-जहां सीवरेज के चैंबर शुरू क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनकाे बदलने का कार्य शुरू कर दिया है। शहर में जैसे ही कहीं से शिकायत मिलती है, ताे तुरंत लाेगाें की समस्या का समाधान किया जाता है, ताकि बरसात के समय सीवरेज चैंबरों की वजह से वाहन चालकों और राहगीरों काे परेशानी न हाे। जिन चैंबराें के ढक्कन टूट गए हैं, वहां पर नए ढक्कन लगाए जा रहे हैं। -ऋषव शर्मा, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, सीवरेज विंग, कांगड़ा