फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Volvo going from Hanfi Beed to Delhi only after 10 kilometers

Kangra News: 10 किलोमीटर बाद ही हांफी बीड़ से दिल्ली जा रही वोल्वो

Mon, 27 Mar 2023 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Volvo going from Hanfi Beed to Delhi only after 10 kilometers
बैजनाथ (कांगड़ा)। हिमाचल परिवहन निगम की बीड़ से दिल्ली जा रही वोल्वो बस बैजनाथ और पालमपुर के बीच सुंगल में अचानक खराब हो गई। बस में सवार आधा दर्जन सवारियों को बैजनाथ से बस बुलाकर पालमपुर से दिल्ली जा रही वोल्वो बस में भेजा गया। बस के खराब हो जाने के कारण बस में सफर कर रही सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बैजनाथ से दिल्ली जा रहे तिलकराज ने बताया कि बस में आधा दर्जन सवारियां बैजनाथ से सवार थीं। इस दौरान बस अचानक छोटी सी चढ़ाई चढ़ते समय एकदम बंद हो गई और आगे की चढ़ाई नहीं चढ़ सकी। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम निजी बसों के मुकाबले निगम की बसों में सफर करने के लिए प्रेरित करता रहता है। लेकिन बसों के इस प्रकार बंद हो जाने पर स्वयं को परेशान होना पड़ता है। बस के चालक मेघराज ने बताया कि बस की क्लच प्लेट के खराब हो जाने के कारण बस आगे नहीं जा सकी। उन्होंने बताया कि बैजनाथ डिपो को इस बारे सूचना दी गई। सवारियों को पालमपुर से दिल्ली जा रही वोल्वो बस के माध्यम से आगे भेजा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed