फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   volvo bus will run for delhi tourists on christmas and new year

Kangra News: क्रिसमिस-नववर्ष पर दिल्ली के पर्यटकों के लिए अतिरिक्त रुट चलाएगा एचआरटीसी

Sat, 24 Dec 2022 07:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
volvo bus will run for delhi tourists on christmas and new year
धर्मशाला। क्रिसमस और नववर्ष मनाने पर्यटन नगरी धर्मशाला आने वाले दिल्ली, चंडीगढ़ के सैलानियों के लिए लग्जरी बसों की कमी नहीं खलेगी। एचआरटीसी धर्मशाला ने दिल्ली के लिए अतिरिक्त रूट शुरू किया है। दिल्ली के लिए धर्मशाला से सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर वोल्वो बस सेवा शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

शाम 6 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली से बस धर्मशाला के लिए आएगी। पथ परिवहन निगम की मानें तो कम आय की वजह से इस रूट को लंबे समय से स्थगित किया गया था, लेकिन क्रिसमस और नववर्ष पर यात्रियों को सुविधा प्रदान करते हुए एचआरटीसी धर्मशाला ने इस रूट को फिर से बहाल कर दिया है। वर्तमान में दिल्ली के लिए एचआरटीसी बस डिपो धर्मशाला से दो साधारण, एक डीलक्स और दो वोल्वों बसों की सुविधा प्रदान की जा रही है। ऐसे में इस रूट के बहाल होने से आवाजाही करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

दिल्ली के लिए इस बस सेवा को कम आमदनी की वजह से बंद किया गया था। नववर्ष पर पर्यटन नगरी में बाहरी राज्यों के पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए निगम की ओर से इस रूट को वीरवार से बहाल कर दिया गया है। - राजन जम्वाल, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी बस डिपो धर्मशाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed