{"_id":"675850a9b0d41737c100a230","slug":"volvo-bus-from-dharamshala-to-shimla-gasped-in-27-km-journey-kangra-news-c-95-1-kng1004-157545-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला से शिमला निकली वोल्वो बस 27 किमी के सफर में हांफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला से शिमला निकली वोल्वो बस 27 किमी के सफर में हांफी
Wed, 11 Dec 2024 07:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 11 Dec 2024 07:59 AM IST
विज्ञापन
तकीपुर में रात को परेशान यात्री हुए यात्री, दूसरी बस में भेजे गंतव्य तक
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें आए दिन बीच रास्ते में हांफ रही हैं। सोमवार को भी धर्मशाला से शिमला करीब 230 किलोमीटर दूरी के रूट पर निकली धर्मशाला एचआरटीसी डिपो की वोल्वो बस 27 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद ही हांफ गई।
रात को लंबे रूट पर चली बस कुछ ही किलोमीटर दूर जाकर खड़ी हो जाने से बस में सवार यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। निगम प्रबंधन की ओर से दूसरी बस का इंतजाम करने के बाद यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए भेजा जा सका।
जानकारी के अनुसार धर्मशाला-शिमला रूट पर एचआरटीसी धर्मशाला डिपो की वोल्वो बस रात 9.30 पर चलती है। सोमवार को भी निर्धारित रूट पर वोल्वो बस भेजी गई, लेकिन यह बस कांगड़ा से आगे तकीपुर में रुक गई। रात को बस खराब होने के चलते इसमें सवार यात्रियों को ठंड में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रात को करीब साढ़े 10 बजे खराब होने के चलते दूसरी बस की व्यवस्था भी काफी समय के बाद हो पाई। बताया जा रहा है कि इस रूट पर निगम की ओर से पालमपुर से दूसरी वोल्वो बस की व्यवस्था की गई। इससे रात करीब दो बजे बस तकीपुर पहुंची और यात्रियों को उससे शिमला भेजा गया।
विज्ञापन
उधर, आरएम एचआरटीसी धर्मशाला साहिल कपूर ने बताया कि सोमवार रात को धर्मशाला से शिमला रूट पर निकली वोल्वो बस में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। इस दौरान निगम की ओर से जल्द ही अन्य बस की व्यवस्था कर यात्रियों को सुविधा प्रदान की गई।