{"_id":"66070a9180b10f5d3308b823","slug":"viniya-won-the-big-gardener-of-state-level-lidbad-fair-kangra-news-c-95-1-kng1003-130133-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: विनिया ने जीती राज्यस्तरीय लिदबड़ मेले की बड़ी माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: विनिया ने जीती राज्यस्तरीय लिदबड़ मेले की बड़ी माली
Sat, 30 Mar 2024 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
नगरोटा बगवां(कांगड़ा)। माता नारदा शारदा को समर्पित नगरोटा बगवां का पांच दिवसीय राज्यस्तरीय लिदबड़ मेला शुक्रवार को संपन्न हो गया। मेले के समापन दिवस पर जम्मू के पहलवान विनिया कुमार ने दिल्ली के पहलवान भोलू को फाइनल मुकाबले में चित करके बड़ी माली पर कब्जा जमाया। बड़ी माली के विजेता पहलवान को 51 हजार रुपये और उपविजेता को 31 हजार रुपये की धनराशि बतौर इनाम भेंट की गई। शुक्रवार को मेले के अंतिम दिवस मुकाबलों में हिमाचल प्रदेश और दूसरे राज्यों के पहलवानों ने कुश्तियां लड़कर हजारों दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। समापन पर बतौर मुख्यातिथि एसडीएम मनीष शर्मा ने विजेता और उपविजेता पहलवानों को इनामी राशि भेंट करके सम्मानित किया। पांच दिवसीय राज्य स्तरीय यह मेला शुक्रवार निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हो गया।
टमक की परंपरा का नहीं हुआ निवर्हन
इस मेले के सफल आयोजन को लेकर हालांकि प्रशासन द्वारा अपनी तरफ से सभी जरूरी इंतजाम किए गए थे, लेकिन टमक को चोट मारकर इस मेले के शुभारंभ की रिवायत को प्रशासन शायद भूल गया। बड़े बूढ़े बताते हैं कि जबसे यह मेला अस्तित्व में आया है तभी से ही इस मेले की शुरुआत माता के मंदिर में मेले के दिनों में टमक स्थापित करके और उन्हें चोट मार कर की जाती रही है, लेकिन इस बार टमक की आवाज गायब रही, जिसकी कमी आम जनमानस ने मेले के दौरान महसूस की।