फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Vigilance caught 721 boxes of country liquor amidst code of conduct

Kangra News: आचार संहिता के बीच विजिलेंस ने पकड़ी 721 पेटी देसी शराब

Tue, 23 Apr 2024 05:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 23 Apr 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Vigilance caught 721 boxes of country liquor amidst code of conduct
राजा का तालाब (कांगड़ा)। चुनावी आचार संहिता के बीच पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत आती भोल खास पंचायत के नरियाल गांव में सोमवार सुबह विजिलेंस विभाग धर्मशाला की टीम ने 721 पेटियां देसी शराब की भारी खेप बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार विजिलेंस विभाग धर्मशाला में रविवार रात भोल खास पंचायत के नरियाल गांव के एक घर में शराब की बड़ी खेप रखे जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इस पर सोमवार सुबह ही विजिलेंस की टीम ने विभाग के एएसपी बद्री सिंह के नेतृत्व में गांव में दबिश दी। इस दौरान गांव के निवासी चैन सिंह के घर की तलाशी लेने के बाद अवैध रूप से रखी 721 पेटियां देसी शराब बरामद कीं गईं।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपी चैन सिंह ने बताया कि यह देसी शराब उसके घर पर जान पहचान वाले पेशे से ठेकेदार दो व्यक्तियों ने रखी है। दोनों ने एक दिन बाद इस शराब को उठाने की बात कही थी। उधर, विजिलेंस विभाग के एएसपी के एएसपी बद्री सिंह ने बताया कि रविवार रात उन्हें चैन सिंह के घर में 721 पेटी शराब रखे जाने की सूचना मिली थी। इस शराब को विभाग की टीम ने दबिश देकर कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं, आरोपी की ओर से अन्य दो आरोपियों के नाम लेने के बारे में पूछे गए सवाल में एएसपी ने बताया कि यह जांच का विषय है। पूछताछ के साथ-साथ ही सारे मामले का पता चल पाएगा और आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed