{"_id":"6a0f242fb6c85134490919af","slug":"vehicular-movement-resumes-on-the-overbridge-in-samela-kangra-news-c-399-dsl1017-472363-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: समेला में ओवरब्रिज पर वाहनों की आवाजाही शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: समेला में ओवरब्रिज पर वाहनों की आवाजाही शुरू
Thu, 21 May 2026 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 21 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
न्यू टनल समेला के पास ओवरब्रिज से गुजरती एचआरटीसी की बस। संवाद
धर्मशाला। न्यू टनल समेला के पास बने ओवरब्रिज पर वाहनों की आवाजाही वीरवार को शुरू हो गई। कंपनी ने तारकोल बिछाने का कार्य युद्धस्तर पर पूरा किया है। दो दिनों के भीतर इस ओवरब्रिज पर वाहनों की आवाजाही शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया था।
ओवरब्रिज पर आवाजाही शुरू होने से क्षेत्र के लोगों और वाहन चालकों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से इस ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा था। अब इस मार्ग पर लगने वाले यातायात जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी। सुबह और शाम के समय यातायात का दबाव अधिक रहने से जाम की स्थिति बनी रहती है। हालांकि इस ओवरब्रिज से आगे वाहनों की आवाजाही अभी तक पुरानी सुरंग वाले मार्ग से ही होगी।
फोरलेन पुल का निर्माण अंतिम चरण में
पलवाना के पास रियूंड खड्ड पर चल रहे पुल का निर्माण अंतिम चरण में है। पुल पर स्लैब रखने का कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए कंपनी की ओर से मशीनों को स्थापित भी कर दिया है। कंपनी इंजीनियर धनंजय मिश्रा का कहना है कि अगर मौसम ने साथ दिया तो बरसात से पहले फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन
ओवरब्रिज पर तारकोल डालने का कार्य दो दिन के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। जैसे ही कार्य पूरा होगा यहां से वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। अभी इस पर पुरानी सुरंग की तरफ से आवाजाही हो रही, जब तक रियूंड खड्ड पर पुल का निर्माण नहीं हो जाता। -धनंजय मिश्रा, इंजीनियर, फोरलेन निर्माण कंपनी