{"_id":"6824f6c4cefea7005f039025","slug":"under-14-and-19-sports-competitions-should-be-held-in-may-june-sangh-kangra-news-c-95-1-kng1004-176940-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मई-जून में हों अंडर-14 और 19 खेलकूद स्पर्धाएं : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मई-जून में हों अंडर-14 और 19 खेलकूद स्पर्धाएं : संघ
Thu, 15 May 2025 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 15 May 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ कांगड़ा ने कहा कि इस वर्ष ग्रीष्मकालीन स्कूलों का कैलेंडर बदला गया है। इसमें एक से आठ जून तक ग्रीष्मावकाश निर्धारित किया गया है। ऐसे में अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग की खंड स्तरीय खेल खेलकूद प्रतियोगिताएं मई-जून में करवाई जाएं।
राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ कांगड़ा के अध्यक्ष गुरदयाल सिंह कौंडल और अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से आग्रह किया है कि ऐसे में मौसम की अनुकूलता को देखते हुए खेलकूद प्रतियोगिताएं मई-जून में आयोजित की जानी चाहिए। अगस्त में दोनों वर्गों की प्रतियोगिताएं एक साथ करवाना व्यवहारिक रूप से कठिन हो जाता है। कई बार कार्यक्रमों में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसके साथ ही संघ ने सभी स्कूलों में कला, भाषा, शारीरिक शिक्षा और संस्कृत अध्यापकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की भी मांग उठाई है, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।