फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Under-11 and 13 district badminton competition on 10th

Kangra News: अंडर -11 और 13 जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता दस को

Thu, 09 Oct 2025 02:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Under-11 and 13 district badminton competition on 10th
धर्मशाला। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ की ओर से 10 अक्तूबर को धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में एक दिवसीय अंडर-11 एवं अंडर-13 बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें एकल एवं युगल वर्ग के मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा। संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि प्रतियोगिता अंडर-11 आयु वर्ग के लिए कट ऑफ डेट एक जनवरी 2015 तथा अंडर-13 आयु वर्ग के लिए एक जनवरी 2013 रखी गई है। प्रतियोगिता में एकल एवं युगल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता 10 अक्तूबर को सुबह सात बजे से शुरू होगी। जिन खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण करवाना है, वे सभी खिलाड़ी नौ अक्तूबर दोपहर 12 बजे तक जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के पास पंजीकरण करवा सकते हैं। एकल मुकाबले में पहले चार स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी तथा युगल मुकाबले में विजेता एवं उपविजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ का नेतृत्व करेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शिमला में 12 अक्तूबर से 14 अक्तूबर तक आयोजित की जा रही है। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ की ओर से 11 अक्तूबर को सुबह राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शिमला के लिए टीम को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed