फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Uncontrolled tractor hits three vehicles and enters furniture shop

Kangra News: तीन वाहनों को टक्कर मार फर्नीचर की दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रैक्टर

Sun, 17 Nov 2024 04:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 17 Nov 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tractor hits three vehicles and enters furniture shop
राजा का तालाब बाजार में शुक्रवार रात बजरी से भरा एक ट्रैक्टर दुकान के अंदर घुसा हुआ।
राजा का तालाब (कांगड़ा)। कस्बा राजा का तालाब में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर तीन कारों को टक्कर मारने के बाद फर्नीचर की दुकान में घुस गया। इससे काफी नुकसान हुआ है। हादसा शुक्रवार देर रात का है। पुलिस ने केस दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक ट्रैक्टर ट्रॉली में बजरी भरकर जसूर से राजा का तालाब की तरफ आ रहा था। इस दौरान राजा का तालाब बाजार में चालक संजय खान ने ट्रैक्टर पर से नियंत्रण खो दिया। इसके ट्रैक्टर एक के बाद एक तीन कारों को चपेट में लेता हुआ पिलर तोड़कर फर्नीचर की दुकान में घुस गया। ट्रैक्टर के घुसने से दुकान के शटर लटक गए और अंदर फर्नीचर को भी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि दुर्घटना के समय दुकान के अंदर कोई व्यक्ति नहीं था और कारें भी खाली थीं। उस समय सड़क पर आवाजाही भी कम थी अन्यथा बड़ा हादसा सकता था। सूचना मिलने के उपरांत पुलिस थाना रैहन के ट्रैफिक इंचार्ज दलजीत कटोच ने टीम सहित घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस थाना रैहन के प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि घटना के संबंध में केस दर्ज कर लिया है। ट्रैक्टर को कब्जे में लेने सहित चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। चालक का मेडिकल करवाया गया है, जिसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed