{"_id":"61b2501c594b1c0c833c8870","slug":"ultrasound-test-will-be-done-every-saturday-in-jawali-hospital-kangra-news-sml3929212115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाली अस्पताल अब हर शनिवार को होगा अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाली अस्पताल अब हर शनिवार को होगा अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। सिविल अस्पताल जवाली में अब हर शनिवार को अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू हो गई है। इससे अल्ट्रासाउंड करवाने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
गौरतलब है कि सिविल अस्पताल जवाली में रेडियोलॉजिस्ट न होने से लोगों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे थे और लाखों की लागत से लगाई गई अल्ट्रासाउंड मशीन लोगों के लिए सफेद हाथी सिद्ध हो रही थी। लोगों ने यह मुद्दा विधायक अर्जुन सिंह के समक्ष उठाया और विधायक ने संज्ञान लेते हुए इस समस्या को स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष उठाया। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत प्रभाव से सिविल अस्पताल नूरपुर में कार्यरत रेडियोलॉजिस्ट डॉ. वीरेंद्र कुमार को जवाली अस्पताल में डेपुटेशन पर नियुक्त किया है। वह अब सिविल अस्पताल जवाली में हर शनिवार को आकर मरीजों का अल्ट्रासाउंड करेंगे।
इसके अलावा सिविल अस्पताल में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ विजय चिब व चीफ फार्मासिस्ट संदीप शर्मा ने भी ज्वाइन कर लिया है। यह दोनों पद भी काफी समय से खाली चल रहे थे। विधायक अर्जुन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है।