फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ultrasound facility will be available in Kangra hospital after Diwali

Kangra News: दिवाली के बाद कांगड़ा अस्पताल में मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा

Sun, 19 Oct 2025 08:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 19 Oct 2025 08:10 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound facility will be available in Kangra hospital after Diwali
कांगड़ा। दिवाली के बाद नागरिक अस्पताल कांगड़ा में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू होने जा रही है। इससे कांगड़ा और आसपास की लगभग 16 पंचायतों के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे अब लोगों को टांडा मेडिकल कॉलेज में लंबी कतारों में लगने या निजी अस्पतालों में महंगे दाम पर अल्ट्रासाउंड कराने की मजबूरी नहीं रहेगी।
विज्ञापन

अस्पताल में करीब 10 वर्षों से धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड मशीन को फिर से चालू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए एक टेक्नीशियन को बुलाया गया है, ताकि मशीन की पूरी जांच हो सके और जरूरत के अनुसार तुरंत मरम्मत करवाई जा सके। एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. अल्पना कायस्था ने कहा कि नागरिक अस्पताल को रेडियोलॉजिस्ट सहित तीन नए विशेषज्ञ मिले हैं। इसमें एक मेडिसिन और एक पीडियाट्रिक्स (बच्चों) का डॉक्टर शामिल है। दिवाली के बाद ये तीनों विशेषज्ञ कांगड़ा अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगे। अल्ट्रासाउंड मशीन को चैक करवाने के लिए टेक्नीशियन को बुलाया है, ताकि अगर मशीन में कोई दिक्कत पाई जाती है तो तुरंत प्रभाव से मशीन की दिक्कत को ठीक कर दिया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द कांगड़ा अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन नए विशेषज्ञ डॉक्टर भी जल्द देंगे सेवाएं

अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करते हुए जल्द ही तीन नए विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देना शुरू करेंगे। वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अल्पना कायस्था ने बताया कि इन विशेषज्ञों में एक रेडियोलॉजिस्ट, एक मेडिकल स्पेशलिस्ट (मेडिसिन डॉक्टर) और एक बाल रोग विशेषज्ञ (पीडियाट्रिशियन) शामिल हैं। ये तीनों विशेषज्ञ दिवाली के बाद कांगड़ा अस्पताल में अपनी सेवाएं देना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed