फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Two vehicles collide on the four-lane highway near Daulatpur; three injured.

Kangra News: दौलतपुर के पास फोरलेन पर दो गाड़ियों में टक्कर, तीन घायल

Sat, 26 Sep 2026 08:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 26 Sep 2026 08:41 AM IST
विज्ञापन
Two vehicles collide on the four-lane highway near Daulatpur; three injured.
फोरलेन में दुर्घटनाग्रस्त फारचयूनर। जागरूक पाठक
कांगड़ा। दौलतपुर के समीप गजरेड़ा में फोरलेन पर शुक्रवार शाम दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक कार और फॉर्च्यूनर की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद कार में भीषण आग लग गई। दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें से पेशे से एक चिकित्सक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

टक्कर की जोरदार आवाज सुनते ही आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए जलती कार और दूसरी गाड़ी से घायलों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस के जरिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

हादसे में कार सवार जयंती विहार कॉलोनी निवासी डॉ. कर्ण शर्मा को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं फॉर्च्यूनर में सवार सुखविंद्र सिंह और लखविंद्र कौर निवासी संगरूर (पंजाब) भी घायल हुए हैं। दोनों को टांडा अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती करवाया गया है। डीएसपी कांगड़ा राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

फोरलेन में दुर्घटनाग्रस्त फारचयूनर। जागरूक पाठक

फोरलेन में दुर्घटनाग्रस्त फारचयूनर। जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed