फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Trial for Kangra's under-23 cricket team on 25

Kangra News: कांगड़ा की अंडर-23 क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल 25 को

Fri, 23 Jun 2023 01:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Trial for Kangra's under-23 cricket team on 25
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अंडर-23 वनडे टूर्नामेंट के लिए कांगड़ा की टीम के लिए 25 जून को ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में सुबह नौ बजे ट्रायल होंगे, जिनमें 1 सितंबर, 2000 के बाद पैदा हुए खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

अंडर-23 टूर्नामेंट 29 जून से शुरू होगा जबकि कांगड़ा टीम का पहला मैच 4 जुलाई को ऊना के साथ होगा। दूसरा मैच पहले दौर में उपविजेता रही टीम के साथ 7 जुलाई को होगा। इसके अलावा 8 जुलाई को कुल्लू और 10 जुलाई को सोलन के साथ कांगड़ा की टीम को खेलना होगा।
विज्ञापन

कांगड़ा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि युधिष्ठर कटोच चयन समिति के चेयरमैन होंगे। असीमा अग्रवाल संयोजक और अनुपम शर्मा, उदय जंवाल और राजेश्वर सिंह सदस्य होंगे। उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी के लिए ट्रायल में भाग लेेने के लिए पंजीकरण करवाना जरूरी होगा। खिलाड़ियों को दो पासपोर्ट फोटो, जन्मतिथि और दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, हिमाचली प्रमाण पत्र और पहचान पत्र साथ लाना होगा। इसके अलावा ट्रायल के दौरान खिलाड़ी पूरी किट में होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed