फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tree fell on person in Pabada, died while being taken to hospital

Kangra News: पबाड़ा में व्यक्ति पर गिरा पेड़, अस्पताल ले जाते वक्त मौत

Sat, 30 Mar 2024 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 30 Mar 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on person in Pabada, died while being taken to hospital
फतेहपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना फतेहपुर के तहत बरुणा पंचायत के पबाड़ा गांव में एक व्यक्ति पर पेड़ गिरने से उसकी मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार 41 वर्षीय युद्धवीर सिंह पुत्र बाबू राम निवासी बडियाली अपने साथियों के साथ पंचायत बरुणा के गांव पबाड़ा में पेड़ कटान का कार्य कर रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पेड़ का बड़ा हिस्सा युद्धवीर के ऊपर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युद्धवीर को तुरंत सिविल अस्पताल फतेहपुर लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक बेटा छोड़ गया है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान जगरूप सिंह ने कहा कि मृतक गरीब परिवार से संबंध रखता है। उन्होंने शासन और प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की गुहार लगाई है। उधर, थाना प्रभारी फतेहपुर रजिंदर कुमार ने बताया कि मृतक के साथियों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया गया है। पुलिस की ओर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed