{"_id":"6aaafb8a3c25da12e505d8db","slug":"travel-from-dharamshala-to-manali-by-e-bus-kangra-news-c-95-1-kng1037-256059-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ई-बस में करें धर्मशाला से मनाली का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ई-बस में करें धर्मशाला से मनाली का सफर
Thu, 17 Sep 2026 01:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला से मनाली के लिए शुरू हुई इलेक्टि्रक बस। एचआरटीसी
धर्मशाला। धर्मशाला से मनाली के बीच सफर करने वाले यात्री एचआरटीसी की डीजल के बजाय इलेक्ट्रिक बस में आवागमन करेंगे। मनाली डिपो की ओर से संचालित यह नई बस सेवा 12 सितंबर से शुरू कर दी गई है। यह ई-बस प्रतिदिन धर्मशाला अंतरराज्यीय बस अड्डे से सुबह 7:10 बजे मनाली के लिए प्रस्थान करेगी और शाम करीब 5:30 बजे मनाली पहुंचेगी। लंबे सफर के दौरान ध्वनि और वायु प्रदूषण में भी उल्लेखनीय कमी आएगी। एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि यात्रियों को आरामदायक, आधुनिक और प्रदूषण-मुक्त सफर उपलब्ध करवाने की दिशा में निगम ने धर्मशाला-मनाली रूट पर इलेक्ट्रिक बस का संचालन शुरू किया है। संवाद
विज्ञापन

धर्मशाला से मनाली के लिए शुरू हुई इलेक्टि्रक बस। एचआरटीसी
विज्ञापन