{"_id":"615c96298ebc3e4871056256","slug":"transport-pensioners-warned-of-agitation-kangra-news-sml3862640146","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन पेंशनरों ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन पेंशनरों ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन पेंशनर्स कल्याण संगठन ने मांगें पूरी न होने पर सरकार को आंदोलन की चेतावनी दी है।
संगठन की बैठक कार्यकारी अध्यक्ष चमनलाल पुंडीर की अध्यक्षता में कांगड़ा में संपन्न हुई।
उन्होंने कहा कि निगम प्रबंधन और प्रदेश सरकार उनकी मांगों को लेकर संजीदा नहीं है। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम से रिटायर हुए कर्मचारियों की स्थिति बेहद दयनीय है। बीते दिनों सरकार ने एचआरटीसी को 249 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी। बावजूद इसके निगम प्रबंधन आर्थिक तंगी की दुहाई दे रहा है। यह स्पष्ट किया जाए कि इस मसले पर सरकार झूठ बोल रही है या फिर एचआरटीसी प्रशासन। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी मांगें पूरी नहीं कीं, तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि 18 नवंबर को विपाशा सदन मंडी में मंच का चतुर्थ राज्य स्तरीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। यहां आगामी रणनीति तय की जाएगी।
बैठक में हरनाम सिंह जरियाल, संसार चंद पठानिया, सुभाष शर्मा, निर्मल सिंह, मोहन लाल, दिनेश शर्मा, बिहारीलाल, बृजपाल, सुमित कटोच, जीएस परमार, गोविंद सिंह पठानिया, हरबंस लाल, रामनाथ, जगदीश चंद व कृपाल पठानिया शामिल रहे।