{"_id":"6a00e2b57c2ca94b790c1ed0","slug":"traffic-plan-implemented-in-dharamshala-one-way-traffic-after-3-pm-today-kangra-news-c-95-1-kng1004-234051-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला में ट्रैफिक प्लान लागू, आज 3 बजे के बाद वन-वे होगी आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला में ट्रैफिक प्लान लागू, आज 3 बजे के बाद वन-वे होगी आवाजाही
Mon, 11 May 2026 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 11 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। एचपीसीए स्टेडियम में 11, 14, 17 और 26 मई को होने वाले आईपीएल मुकाबलों के लिए कांगड़ा पुलिस ने पुख्ता ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया है। मैचों के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए सोमवार दोपहर 1 बजे से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। दोपहर 3 बजे से शहर के मुख्य मार्गों पर वन-वे व्यवस्था लागू की जाएगी, जो मैच खत्म होने के दो घंटे बाद तक प्रभावी रहेगी।
एसपी कांगड़ा अशोक रतन ने बताया कि मैचों के सफल आयोजन और सुचारू यातायात प्रबंधन के लिए पुलिस और होमगार्ड के 700 अधिकारियों व जवानों को तैनात किया गया है। ट्रैफिक प्लान को इस तरह तैयार किया गया है कि स्थानीय निवासियों को कम से कम असुविधा हो। मैच समाप्त होने के दो घंटे बाद तक यह विशेष व्यवस्था लागू रहेगी। विशेष रूप से टीमों के काफिले की आवाजाही से 20 मिनट पहले संबंधित मार्गों को पूरी तरह सील कर दिया जाएगा।
शटल बसों और निजी वाहनों के लिए रूट तय
बाहरी क्षेत्रों से आने वाले दर्शकों के लिए पुलिस ने विशेष पार्किंग और वहां से स्टेडियम तक शटल बस सेवा का प्रबंध किया है।
पालमपुर-योल रूट : इस दिशा से आने वाले सभी वाहन जोरावर स्टेडियम में पार्क होंगे। यहां से पुलिस ग्राउंड के पालमपुर साइड एग्जिट गेट तक शटल बसें चलेंगी।
कांगड़ा-मटौर-गगल रूट : यहां से आने वाले वाहनों को शीला चौक के रास्ते दाड़ी मेला ग्राउंड और अचीवर्स हब स्कूल में पार्क करवाया जाएगा। यहां से भी शटल बस सेवा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
वोल्वो बसें : धर्मशाला से गगल की ओर जाने वाली वोल्वो बसें वाया सकोह मार्ग का उपयोग करेंगी। इनका दाड़ी की तरफ जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
ट्रेंड्स मॉल और बस स्टैंड क्षेत्र में सख्त पाबंदियां
यातायात को गति देने के लिए ट्रेंड्स मॉल के निकास द्वार को केवल शटल बसों के लिए आरक्षित किया गया है। निर्धारित रूट की बसों को रेडक्रॉस चौक से एजुकेशन बोर्ड बस स्टॉप के बीच सवारियां उतारने या चढ़ाने की अनुमति नहीं होगी। टैक्सियों को वार मेमोरियल के पास चीलगाड़ी रोड पर सवारियां छोड़नी होंगी, जिसके बाद वे डिपो बाजार की ओर से वापस जा सकेंगी।
शहर में पार्किंग के प्रमुख स्थल :
हल्के वाहन : मिनी सचिवालय धर्मशाला पार्किंग।
सरकारी व विशेष वाहन : डीआईजी कार्यालय के पीछे (हनुमान मंदिर मार्ग से डायवर्जन)।
सकोह/सराह मार्ग : पुलिस ग्राउंड धर्मशाला और सराह रोड किनारे।
वीआईपी पार्किंग : वीआईपी-1 और पिक एंड ड्रॉप पास वाले वाहनों के लिए साई ग्राउंड। वीआईपी-2 पास धारकों के लिए न्यू हिमुडा कॉम्प्लेक्स (फुटबॉल ग्राउंड के पास)।
मैक्लोडगंज जाने वालों के लिए डायवर्जन
मैच से 5 घंटे पहले मैक्लोडगंज जाने वाले वाहनों को गांधी चौक से बाईपास रोड-काला पुल-कैंट बाईपास मार्ग का उपयोग करना होगा। वापसी के लिए टेंपल रोड-किरपू मोड़-लाइब्रेरी-फव्वारा चौक मार्ग तय किया गया है। आईटीआई चौक से फुटबॉल ग्राउंड तक सड़क किनारे पार्किंग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।